फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Angry villagers stopped the construction of Agra

Mathura News: आक्रोशित ग्रामीणों ने रुकवाया आगरा उत्तरी बाईपास का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers stopped the construction of Agra
बलदेव (मथुरा)। बलदेव क्षेत्र से होकर निकल रहा आगरा उत्तरी बाईपास मार्ग के सिक्स लेन बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। एनएचएआई के अनुसार बाईपास को एक ओर नेरा-मादौर के पास यमुना एक्सप्रेस वे से और दूसरी ओर रैपुरा जाट के पास ग्वालियर रोड से जोड़ा जा रहा है। बलदेव में कट न दिए जाने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए काम रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारी सहमति न बनने पर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

उत्तरी बाईपास के लिए बलदेव क्षेत्र के किसानों की जमीन अधिग्रहण की है। बलदेव की सीमा में ग्रामीण सड़क पर आवागमन नहीं कर सकेंगे। कई मीटर ऊंचाई पर बन रही सड़क पर चढने-उतरने का एनएचएआई ने कोई कट नहीं दिया जा रहा है। इससे बलदेव क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को कंजौली घाट के नगला राधे, नौहां, पक्की गढ़ी, नगला बेर, नगला डियौढि़या, नगला संजा, गढ़ी आशा के ग्रामीण नगला राधे के निकट एकत्रित हुए और रोड पर कट की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने उत्तरी बाईपास के निर्माण कार्य को बंद करा दिया। जानकारी अधिकारियों को लगी तो परियोजना अधिकारी संजय वर्मा ग्रामीणों व किसानों के से वार्ता करने पहुंचे। काफी देर तक तक वार्ता के बाद समस्या का समाधान नहीं निकला तो अधिकारी वापस लौट गये।
विज्ञापन


किसानों का कहना था आगरा उत्तरी बाईपास बलदेव क्षेत्र के किसानों की जमीन से निकाला है। जबकि बलदेव क्षेत्र के किसानों को बाईपास पर चढ़ने तक नहीं दिया जा रहा। कंजौली घाट व अकोस पर चढ़ने-उतरने को कट बने। मांग नहीं मानी तो रोड भी नहीं बनेगा। भाकियू भानु जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पहलवान ने आंदोलन तेज करने की बात कही। धरने में मल्ल सिंह छौंकर प्रधान, कृष्णा प्रधान, अमर सिंह प्रधान, वीरपाल प्रधान, विपती बाबा, लोटन दरोगा, उत्तम सिंह, शेर सिंह प्रधान, मोहन सिंह, हीरा सिंह, ओमवीर सिंह, हरिपाल सिंह, महावीर सिंह, रामवीर सिंह, मलखान सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, देवलाल, बनवारी लाल, वीरी भगत, बच्चू सिंह, जवाहर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed