फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anger in Yadav Mahasabha over insult of story teller in Etawah

UP: इटावा में कथा वाचकों के साथ बदसलूकी...मामले ने पकड़ा तूल, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने रखी ये मांग

Wed, 25 Jun 2025 10:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 10:13 AM IST
सार

Etawah Yadav KathaVachak : इटावा जिले में जिस तरह कथावाचकों के साथ मारपीट की गई, उससे अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारियों में आक्रोश है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने इस कृत्य की घोर निंदा की है। 
 

विज्ञापन
Anger in Yadav Mahasabha over insult of story teller in Etawah
भगवताचार्य की चोटी काटते लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को इटावा के गांव दादरपुर में यादव समाज के कथा वाचक का अपमानजनक करने पर घोर निंदा की। साथ ही यातनाएं देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा है कि कथा वाचक का जबरन सिर मुंडवाया गया। साथ ही असामाजिक तत्वों ने उनकी चोटी काट दी। यह कृत्य न केवल कथा वाचक का अपमान है, बल्कि पूरे यादव समाज की गरिमा को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन


इस घटना से यादव समाज में रोष है। उन्होंने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर यातनाएं देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान संजय यादव, मनोज कुमार, सतेंद्र, सोनू, वैभव, विशाल, अशोक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed