फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   amit shah wife in goverdhan for worship

भाजपा की जीत के लिए अमित शाह की पत्नी ने मांगी मनौती

Sat, 07 Jan 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 07 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
amit shah wife in goverdhan for worship
सोनल शाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने शुक्रवार को गोवर्धन और बरसाना में पहुंचकर पूजा अर्चना की। यूपी में भाजपा की सरकार के लिए मनौती भी मांगी। 
विज्ञापन


सोनल शाह ने जतीपुरा स्थित मुखारबिंद मंदिर पर गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री श्याम सुंदर उपाध्याय की अगुवाई में पहुंचे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनल शाह का दोपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


सोनल शाह ने कहा कि गिरिराजजी की तलहटी में आकर सुकून मिलता है। यह कामना भी करती हूं कि यूपी में भाजपा की ही सरकार बने। मंदिर पर सेवायत पुजारी अशोक मुखिया, भानू पारासर, ओम प्रकाश शर्मा, रमाकांत शर्मा आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बरसाना के श्रीजी मंदिर में सोनल शाह ने शृंगार आरती के दौरान किशोरी जू के दर्शन कर मनौती मांगी। मंदिर के सेवाधिकारी एवं भाजपा नंदगांव मंडल के अध्यक्ष रासबिहारी गोस्वामी ने उनका चुनरी ओढ़ा कर स्वागत किया। रविकांत, उमाशंकर गोस्वामी, लक्ष्मीकांत गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed