Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Allegations of extortion at government hospital in name of medical treatment

Mathura News: सरकारी अस्पताल में मेडिकल के नाम पर वसूली का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Allegations of extortion at government hospital in name of medical treatment
छाता। छाता के सरकारी अस्पताल में मारपीट में घायल महिला का मेडिकल में चोटों की संख्या बढ़ाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। नौगांव निवासी पीड़िता पूजा पत्नी मोहन ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

पीड़िता के पति मोहन सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को पारिवारिक विवाद के दौरान उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। इसमें पूजा के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर छाता पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। आरोप है कि रात करीब 9 बजे अस्पताल में तैनात नाइट ड्यूटी डॉक्टर और उनके साथ मौजूद युवक ने मेडिकल रिपोर्ट में चोटों की संख्या बढ़ाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित का कहना है कि उन्हें बातों में उलझाकर 15 हजार रुपये ले लिए गए। आरोप है कि महिला के सिर में करीब दस टांके आए थे, लेकिन कथित तौर पर डॉक्टर ने पैसे लेकर मेडिकल रिपोर्ट में 19 टांके दिखाए। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। उधर, अस्पताल के एमओआईसी देवेंद्र चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। ऐसा कोई मामला है तो उसकी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed