फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Aligarh ex-servicemen join the sugar mill agitation

Mathura News: चीनी मिल आंदोलन में कूदे अलीगढ़ के भूतपूर्व सैनिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Aligarh ex-servicemen join the sugar mill agitation
छाता। क्षेत्र में बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन को रविवार को खैर, इगलास और अलीगढ़ के गौड़ा क्षेत्र से पहुंचे भूतपूर्व सैनिकों ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को नई धार दी। उन्होंने धरनारत पूर्व सैनिकों का समर्थन करते हुए हर हाल में यह लड़ाई जीतने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर मौजूद किसानों और पूर्व सैनिकों ने सरकार को याद दिलाया कि बंद पड़ी मिल के शुरू होने से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा। पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे खुद किसान परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और यह संघर्ष पूरे समाज का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोजगार सृजन वाले बयानों का हवाला देते हुए पूर्व सैनिकों ने कहा कि बंद पड़ी चीनी मिल को दोबारा शुरू करना क्षेत्र के विकास और रोजगार के लिए एक प्रभावी कदम होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी के खिलाफ होना नहीं, बल्कि क्षेत्र के हित में एक जायज मांग उठाना है और मिल चालू होने तक वे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान सूबेदार कर्मयोगी, सूबेदार प्रेमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, बीकेडी कौशिक, महिपाल सिंह, जगबीर सिंह, सतवीर सिंह, रामवीर सिंह गौड़ा, जयपाल सिंह, रघुवीर सिंह और मनवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed