फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Air Force Sergeant's last rites performed with military honours

Mathura News: वायुसेना के सार्जेंट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Air Force Sergeant's last rites performed with military honours
बाजना(मथुरा)। वायुसेना के सार्जेंट अजीत कुमार (35) का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव जरैलिया (बाजना) पहुंचा। यहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जैसे ही आठ साल के बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी वहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो उठीं। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उमड़े।
विज्ञापन





प्रयागराज के मनौरी वायुसेना स्टेशन परिसर में रविवार शाम सार्जेंट अजीत कुमार (35) अपनी ही कार के भीतर मृत मिले थे। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक आया। यहां परिसर के आवास में वह पत्नी शशि और बेटी आरुषी (10) व बेटे आदित्य नौहवार ( 8) के साथ रहते थे। रविवार दोपहर को वह कुछ देर में आने की बात कहकर आवाज से निकले।
विज्ञापन


काफी देर तक न आने पर पत्नी ने तलाश शुरू की। खोजबीन के बीच शाम को उनकी कार परिसर में खड़ी मिली।कार में वह मृत मिले। परिजन मंगलवार सुबह पार्थिव शरीर को लेकर गांव आए। यहां बड़ी संख्या में लोग अजीत के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। सैन्य सम्मान के साथ बाजना कट के समीप खेतों में ही अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एमएलसी योगेश नौहवार, रोहताश प्रधान, हरि सरपंच, बसंत प्रधान, अनिल चौधरी, दीपक, प्रवीण, राहुल चौधरी, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार,व कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed