फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After the parikrama, Panda Monu will sit on austerity today

परिक्रमा के बाद कठोर तप पर आज बैठेगा पंडा मोनू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
After the parikrama, Panda Monu will sit on austerity today
कोसीकलां (मथुरा)। प्रहलाद और होलिका दहन की पौराणिक गाथा को जीवंतता देती परंपरा एक बार फिर साकार होने को उत्सुक है। होलिका दहकते अंगारों के बीच गुजरने के लिए आस्था की अग्निपरीक्षा देने को मोनू पंडा बुधवार से एक माह के कठोर तप पर बैठ जाएगा। होलिका दहन के दिन जब दीपक की लौ उसकी हथेली को शीतलता का एहसास कराएगी, पंडा के कदम होलिका की लपटों को चीरते हुए आगे बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

गांव फालैन को प्रहलादनगरी के नाम से जाना जाता है। इस बार भी मोनू पंडा बुधवार को पूर्णिमा के दिन सुबह गांव की परिक्रमा लगाकर प्रहलाद मंदिर पर तप पर बैठ जाएगा। होलिका की लग्न निर्धारित होने के बाद आसपास के सात गांव मिलकर प्रहलाद मंदिर के पास विशाल होलिका तैयार करेंगे।
विज्ञापन

होलिका दहन के दिन मोनू पंडा को मंदिर की ज्योति पर हाथ रख शुभ लग्न के संकेत मिलने का इंतजार करेगा। जैसे ही ज्योति की लौ से शीतलता का आभास होगा पंडा के इशारे पर होलिका में अग्नि प्रवेश करा दी जाएगी। इसके बाद प्रहलाद कुंड में स्नान कर पंडा होलिका के दहकते अंगारों के बीच से गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडा को ये करना होगा पालन
- पूर्णिमा के दिन घर परिवार को त्याग देगा।
- पूरे महीने ब्रह्मचर्य का पालन करना होगा।
- मंदिर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री का सेवन करेगा।
- जमीन पर ही सोना होगा, प्रहलाद कुंड में स्नान के बाद ध्यान लगाएगा।
- तप के दौरान गांव की सीमा से बाहर नहीं जा सकेगा।
- किसी भी महिला या पुरुष श्रद्धालु को अपने पैर नही छूने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed