{"_id":"6926092d44d04dc1d404fb02","slug":"after-cricket-the-kabaddi-world-champion-team-has-sparked-dreams-in-the-eyes-of-girls-mathura-news-c-369-1-mt11002-138984-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: क्रिकेट के बाद कबड्डी में विश्व विजेता बनी टीम ने बेटियां की आंखों में सजाए सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: क्रिकेट के बाद कबड्डी में विश्व विजेता बनी टीम ने बेटियां की आंखों में सजाए सपने
विज्ञापन
मथुरा। क्रिकेट के बाद बेटियों ने कबड्डी में विश्व विजेता बनकर अपने आसमान छूते इरादों से पूरे देश को अवगत करा दिया है। विभिन्न खेल की तैयारी कर रही बेटियों में उत्साह है। वह भी अब विश्व विजेता बनने के सपने देख रही हैं। उनके सपनों को साकार करने में परिजन के साथ कोच दिन रात एक किए हुए हैं।
ढाका में हुए महिला कबड्डी के विश्वकप को भारतीय टीम ने जीतकर बेटियों में उत्साह का संचार किया है। विश्व विजेता बनी बेटियों के घर जश्न का माहौल है वहीं, विभिन्न खेलों की तैयारी करने वाली बेटियों को भी अब विश्व विजेता बनने की राह पर चल पड़ी है। गोवर्धन रोड स्थित सतोहा में बनी एसबीके कबड्डी एकेडमी में अभ्यास करने वाली शिवानी ठाकुर ने अपने दम पर सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्थान बनाया है। कोच नारायण ठाकुर ने बताया कि हरियाणा सोनीपत में 27 से 30 नवंबर तक प्रतियोगिता होगी। इसमें शिवानी के अलावा दीपू गावर ने भी खेलेगी। उन्होंने बताया कि शिवानी हाईस्कूल की छात्रा है और पिता गीतम सिंह प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं। इसी तरह दीपू गावर नौवीं की छात्रा है और उनके पिता किसान हैं।
कोसीकलां के गांव हुलवाना उर्फ पीपर वाला स्थित एडीपीएस स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंधक अनूप चौधरी ने बताया कि उनके यहां पर बड़ी संख्या में बेटियां कबड्डी का अभ्यास करती है। विश्व विजेता बनने के बाद बेटियों में अजीब से उत्साह का संचार हुआ है। एकेडमी में अभ्यास करने वाली खुशी बेनीवाल और हिमांशी बेनीवाल ने बताया कि वह खेलो इंडिया में, जूनियर नेशनल, यूथ गेम्स नेशनल, सब जूनियर नेशनल और एसजीइफआई नेशनल में मेडल जीत चुकी है।
विज्ञापन
मोनिका बेनीवाल ने बताया कि वह सब जूनियर नेशनल और एसजीएफआई में मेडल जीत चुकी है। नेहा बेनीवाल और लक्ष्मी बेनीवाल ने बताया कि वह एसजीएफआई प्रतियोगिता में मेडल जीत चुकी हैं। इसी तरह अवनी बेनीवाल ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी है। सभी ने एक स्वर में देश के लिए मेडल जीतने की बात कही। महिला टीम ने विश्व जीतने कर उनकी राह को आसान किया है।