फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After 15 years, the Dev Nagar drain has been thoroughly cleaned.

Mathura News: 15 साल बाद देव नगर नाले की तलीझाड़ सफाई शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
After 15 years, the Dev Nagar drain has been thoroughly cleaned.
कोसीकलां में नाला सफाई का जायजा लेते हुए चेयरमैन।
कोसीकलां। नगर पालिका परिषद ने देव नगर के मुख्य नाले की करीब 15 वर्ष बाद तलीझाड़ सफाई शुरू कराई है। वर्षों से जमी सिल्ट और कचरे से अटे पड़े नाले की सफाई के लिए नाले में अस्थायी बंध बनाकर पानी का प्रवाह रोका गया है, जिससे आसपास के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन



देव नगर का यह नाला लंबे समय से सिल्ट से भर चुका था। बारिस के दौरान जल निकासी प्रभावित हो रही थी। नगर पालिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि नाले के दोनों किनारों पर बनी पटरी वर्षों से जमा सिल्ट में बदल चुकी है। ऐसी स्थिति में जेसीबी, चेन मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसी मशीनों को सीधे नाले में उतारकर सफाई कराना संभव नहीं था। पालिका ने पहले नाले में अस्थायी बंध बनाकर पानी का प्रवाह रोक दिया, जिससे मशीनों को नाले के भीतर उतारकर तली से सिल्ट निकालने का कार्य शुरू किया जा सका। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि है कि तलीझाड़ सफाई होने के बाद नाले की जल निकासी क्षमता पहले की तुलना में काफी बढ़ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed