फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   administration looking out

जमीन से बेदखल दिख रहा प्रशासन

Sun, 25 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 25 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
administration looking out
बीते लगभग 10 माह से सत्याग्रहियाें की जवाहर बाग में मौजूदगी से उद्यान विभाग की बेशकीमती जमीन पर प्रशासन की स्थिति बेदखल सी हो गई है। अब तो पुलिस की मौजूदगी में भी अफसर जवाहर बाग में प्रवेश की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में दो दिन पहले हुई फायरिंग की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब प्रशासन और सत्याग्रहियों के बीच तनाव की स्थिति बनी हो लेकिन प्रशासनिक अफसरों ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस बार दोनों ओर फायरिंग भी हुई। इस घटना ने प्रशासन को सत्याग्रहियों की ताकत का अहसास करा दिया है। बीते 10 माह से जवाहर बाग में आम लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने भी कार्यालय छोड़ दिया है। किसान भी किसी समस्या के लिए अब यहां नहीं जाते हैं। सवाल यह भी हैं कि ढाई से तीन हजार लोगों के लिए रसद का इंतजाम आखिर कौन कर रहा है। रसद देने के पीछे उसका मकसद क्या है। बगैर रोजगार इनके भोजन की व्यवस्था कैसे हो रही है। जानकारों का कहना है पूर्वांचल के साथ मध्यप्रदेश से बडे़ वाहनों में इन सत्याग्रहियों के लिए रसद सामग्री भेजी जा रही है। वहीं जवाहर बाग में मुखियाजी के पास मध्यप्रदेश के नंबर वाली लक्जरी गाड़ियां हैं। यहां इंटरनेट और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन



फेल हुआ खुफिया तंत्र
जनपद में एक बार फिर खुफिया तंत्र फेल हो गया। जेल में गैंगवार के बाद पुलिस पर जवाहर बाग में फायरिंग का अंदेशा भी अफसरों को नहीं था। 10 माह से डेरा जमाए सत्याग्रहियों की गतिविधियों के साथ उनकी बढ़ती ताकत से भी खुफिया तंत्र अंजान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नलकूप पर कब्जा
जवाहर बाग में कब्जा जमाए सत्याग्रहियों ने यहां स्थापित दो नलकूपों पर अपना कब्जा जमा लिया है। इन दोनों नलकूपों का संचालन सत्याग्रहियों द्वारा ही किया जा रहा है। इनके द्वारा उद्यान विभाग की बिजली का उपयोग भी भरपूर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed