{"_id":"67a9004ef46027f4fe0a194d","slug":"adhik-sharaab-peene-se-bhikshaavrtti-karane-vaale-vyakti-kee-maut-mathura-news-c-369-1-mt11009-124946-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अधिक शराब पीने से भिक्षावृत्ति करने वाले व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अधिक शराब पीने से भिक्षावृत्ति करने वाले व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में अधिक शराब का सेवन करने से भिक्षावृत्ति करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक, बदायूं निवासी नरेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सदर बाजार के छावनी क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते थे। वह यहां भिक्षावृत्ति करते थे। शनिवार शाम को वह अधिक शराब का सेवन करके सो गए और सुबह नहीं उठे। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पत्नी संतोष ने बताया कि शनिवार रात को पति नरेंद्र ने चावल खाए और फ्रूटी के साथ छाछ पी।
इसके बाद वह सो गए, लेकिन सुबह उठे नहीं। देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी विदेश कुमार ने अपने खर्चे से एक एंबुलेंस कराई और शव को बदायूं भिजवाया। उन्होंने बताया कि नरेंद्र की मौत अधिक शराब का सेवन करने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।