फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Action will be taken if the devotees cross the barricading and land in the pool: DM

बैरिकेडिंग लांघ कर श्रद्धालु कुंड में उतरा तो होगी कार्रवाई: डीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the devotees cross the barricading and land in the pool: DM
गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया मेले में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। कुंड में बैरिकेडिंग लांघकर श्रद्धालु प्रवेश न करें। प्रवेश करने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की जवाबदेही तय करने के निर्देश डीएम ने एडीएम प्रशासन को दिए हैं। एसएसपी ने एसपी, सीओ को रात को भ्रमण कर डॺूटी प्वाइंट चेक करने के निर्देश दिए। लिंक मार्गों पर अव्यवस्थित वाहनों से जाम लगा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रविवार को डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी अभिषेक यादव अधीनस्थों के साथ गोवर्धन पहुंचे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जल निगम, परिवहन, पीडब्ल्यूडी के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर खामिनी के समीप सड़क में गड्ढे की शिकायत सेक्टर मजिस्ट्रेट ने डीएम से की। डीएम श्री चहल ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में बैरिकेडिंग लांघ कर श्रद्धालुओं के कुंडों में प्रवेश रोकने के सख्त निर्देश दिए। इसके बावजूद कुंडों में श्रद्धालुओं का प्रवेश हुआ तो जवाबदेही तय होगी और कार्रवाई भी होगी।। एसएसपी अभिषेक यादव ने एसपी, सीओ को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम योगानंद पांडेय, मेलाधिकारी विजय शंकर दुबे, एसपी श्रीश चंद्र, एसडीएम संदीप वर्मा, तहसीलदार राजकुमार वर्मा, सीओ गौरव त्रिपाठी, डीपीआरओ किरन चौधरी, नितिन कसाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed