{"_id":"66f7b6747a3afcd9f303293d","slug":"accused-in-rs-300-crore-fraud-found-living-in-mathura-vrindavan-arrested-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 300 करोड़ का ठग, कई राज्यों में थी तलाश, वृंदावन में ऐसे हाल में मिला...महाराष्ट्र पुलिस को न दे सका चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 300 करोड़ का ठग, कई राज्यों में थी तलाश, वृंदावन में ऐसे हाल में मिला...महाराष्ट्र पुलिस को न दे सका चकमा
Sat, 28 Sep 2024 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:25 PM IST
सार
वृंदावन से महाराष्ट्र की पुलिस ने जिस बबन शिंदे को गिरफ्तार किया, वो साधु के वेश में यहां रह रहा था। इससे पहले वो दिल्ली, असम और नेपाल में समय बिता चुका था।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में लोगों के साथ 300 करोड़ रुपये की ठगी करने वाला बबन शिंदे दिल्ली, असम, यूपी के विभिन्न जिलों और यहां तक कि नेपाल तक में ठिकाना बनाकर रहा था। कुछ दिन वहा छिपने के बाद उसने वृंदावन को अपना ठिकाना बनाया और साधु वेश में रहने लगा। पुलिस ने उसे वृंदावन से धर दबोचा।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में हजारों लोगों के साथ लगभग 300 करोड़ की ठगी करने वाले बबन विश्वनाथ शिंदे को मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने साधु का चोला पहन लिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र की बीड और वृंदावन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शिंदे को पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन में वह कृष्ण बलराम मंदिर के पास रह रहा था। महाराष्ट्र में 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में उसके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार सिंह ने कहा कि शिंंदे को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। यहां ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद बीड पुलिस ने उसे ले गई है। एसपी सिटी मथुरा डा. अरविंद कुमार ने बताया कि बबल ने दाढ़ी मूंछ साफ करा दी थी और वह धोती कुर्ता पहनकर साधु वेश में रह रहा था। फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस को उसका ट्रांजिट रिमांड मिला है।
ऊंचे ब्याज का लालच देकर फंसाता था शिंदे
बीड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश बरगल ने बताया कि कि इस मामले की जांच के विशेष टीम कर रही है। टीम सदस्य सब इंस्पेक्टर एसएस मुरकुटे के मुताबिक शिंदे ने लोगों को उनकी जमा राशि पर उच्च ब्याज दरों का लालच देकर फंसाया। उसने लोगों से राज्य सहकारी बैंक की चार शाखाओं में पैसा निवेश कराया। ठगी की रकम से उसने संपत्तियां खरीदी। मुरकुटे ने बताया कि अकेले बीड जिले में ही 2,000 से अधिक लोग शिंदे की ठगी के शिकार हुए हैं।
बीड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश बरगल ने बताया कि कि इस मामले की जांच के विशेष टीम कर रही है। टीम सदस्य सब इंस्पेक्टर एसएस मुरकुटे के मुताबिक शिंदे ने लोगों को उनकी जमा राशि पर उच्च ब्याज दरों का लालच देकर फंसाया। उसने लोगों से राज्य सहकारी बैंक की चार शाखाओं में पैसा निवेश कराया। ठगी की रकम से उसने संपत्तियां खरीदी। मुरकुटे ने बताया कि अकेले बीड जिले में ही 2,000 से अधिक लोग शिंदे की ठगी के शिकार हुए हैं।