{"_id":"5fabead78ebc3e9c0031e4e2","slug":"accident-mathura-news-agr467624343","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रॉला से टकराई अर्टिगा कार, एक महिला समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रॉला से टकराई अर्टिगा कार, एक महिला समेत तीन लोगों की मौत
Wed, 11 Nov 2020 07:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की रात 12 बजे के करीब लाजपत नगर दिल्ली से सवारियां लेकर आगरा आ रही अर्टिगा कार ट्रॉला में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
मंगलवार रात करीब 12 बजे एक्सप्रेसवे पर 136 माइल स्टोन पर नोएडा की ओर से तेजगति में आ रही कार आगे चल रहे ट्रॉला से जा टकराई। जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायलों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। एक घायल को इलाज के लिए आगरा स्थित श्रीकृष्ण अस्पताल भेजा। जहां उसकी मौत हो गई।
मृतकों में सिर्फ महिला पवन कुमारी पांडे पत्नी रामप्रताप फेस 4-ए गुड़गांव की शिनाख्त हो सकी है, जबकि दो अन्य मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। चालक प्रवेश कुमार निवासी आजमगढ़ सहित पांच सवारी घायल हुई हैं। आगरा मेें मरे युवक के शव का पोस्टमार्टम वहीं पर तथा दो शवों का पोस्टमार्टम मथुरा में हुआ है। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि मृतकों तथा अन्य घायलों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। कार में अलग-अलग स्थानों की सवारियां बैठी थीं।