फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   AC in train coaches stopped working in summer passengers are in distress

Indian Railways: गर्मी में ट्रेन का ऐसा सफर...एसी कोच में निकला पसीना, होने गली घुटन; हाथ के पंखे से की हवा

Tue, 10 Jun 2025 07:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 10 Jun 2025 07:51 PM IST
सार

मथुरा जंक्शन पर ट्रेन पहुंची तो एसी को सही कराया गया। उधर, जनरल कोच में यात्री हाथ वाले पंखा के सहारे यात्रा करने को मजबूर दिखे।

विज्ञापन
AC in train coaches stopped working in summer passengers are in distress
ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में ट्रेन के एसी कोच में सफर करने पर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। कोच के एसी आए दिन फेल हो रहे हैं। सोमवार रात मथुरा जंक्शन पहुंची चंबल एक्सप्रेस और कर्नाटक एक्सप्रेस में एसी कोच में एसी खराब हो गए। यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से शिकायत की। एक घंटे में कोच का एसी सही हुआ। इस दौरान यात्री बेचैन रहे।
विज्ञापन


दिल्ली से निकलते ही कर्नाटक एक्सप्रेस (12628) में कोच ए-1 का एसी बंद हो गया। यात्री दिनेश सचदेवा ने शिकायत करते हुए कहा कि रेलवे किराया एसी का ले रहा है, लेकिन कोच में स्थिति स्लीपर से भी बदतर है। ट्रेन मथुरा पहुंची तो रेलवे अधिकारियों ने इंजीनियर बुलाकर एसी सही कराया। 
विज्ञापन


 

इसके बाद आगरा की ओर से आ रही चंबल एक्सप्रेस में सोमवार रात 11 बजे एसी खराब हो गया। यात्री राम मोहन को गर्मी में घुटन होने लगी। रेलवे अधिकारियों से एक्स पर शिकायत की। मथुरा जंक्शन पर ट्रेन पहुंची तो एसी को सही कराया गया। उधर, जनरल कोच में यात्री हाथ वाले पंखा के सहारे यात्रा करने को मजबूर हैं।

 

समर स्पेशल ट्रेनें सबसे ज्यादा बदहाल
रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को यात्री सुमित सिंह, आकाश सिंह ने बताया कि वह भोपाल घूमने जा रहे हैं। ट्रेनें देरी से आ रही है। ऐसे में गर्मी में परेशानी के बीच सफर करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ये ट्रेनें समय पर चलती नहीं और कोच में एसी, पंखा और पानी तक की किल्लत होती है। जंक्शन आने वाली 6 से अधिक लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। सहायक वाणिज्य प्रबंधक आगरा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दो ट्रेनों में एसी चलना बंद हो गया था, यात्रियों की ओर से इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद एसी सही कराया गया।


ये भी पढ़ें-UP: प्रसूता की मौत पर फंसे अस्पताल संचालक...कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, गलत ऑपरेशन से गई थी जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed