फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIR agaist hospital owner in pregnant woman death case

UP: प्रसूता की मौत पर फंसे अस्पताल संचालक...कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, गलत ऑपरेशन से गई थी जान

Tue, 10 Jun 2025 07:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 10 Jun 2025 07:27 PM IST
सार

उपचार के लिए पीड़ित ने अपनी पत्नी को शिकोहाबाद के शिवा अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि यहां गलत इलाज किया गया। जिससे महिला की माैत हो गई।
 

विज्ञापन
FIR agaist hospital owner in pregnant woman death case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद में लगभग आठ माह पूर्व प्रसव पीड़िता की अस्पताल में हुई मौत के मामले में मृतका के पति ने न्यायालय के आदेश पर अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के अंतर्गत गांव तालिबपुर निवासी रजनीश यादव की पत्नी अंजली को 16 अगस्त 2024 को प्रसव पीड़ा हुई थी। उसके उपचार के लिए पीड़ित ने अपनी पत्नी को शिकोहाबाद के शिवा अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि यहां अस्पताल संचालक राकेश कुमार ने बताया कि प्रसूता की बच्चेदानी की झिल्ली फट गई है, ऑपरेशन करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


चिकित्सक एवं उसके स्टाफ ने बिना सहमति के प्रसूता का ऑपरेशन कर दिया और एक बेटा-एक बेटी होने की बात कही। बाद में बताया कि आपकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। यहां चिकित्सक ने गलत ऑपरेशन कर दिया। जिससे प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई। जब परिजनों ने उसको जाकर देखा, तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस बात का विरोध करने पर आरोप है कि अस्पताल संचालक ने स्टाफ की मदद से प्रसूता को तत्काल ही एंबुलेंस से लक्ष्मी अस्पताल नगला बरी फिरोजाबाद में भर्ती करा दिया। यहां के स्टाफ ने परिजन से 5000 रुपये ले लिए। कुछ देर बाद प्रसूता के मृत होने की जानकारी दी। 

परिजन उसे तुरंत ही आगरा के जीजी नर्सिंग होम ले गए। यहां चिकित्सकों ने भी मौत होने की पुष्टि कर दी। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम सरकारी चिकित्सालय फिरोजाबाद में कराया है। पति ने न्यायालय के आदेश पर शिवा अस्पताल के संचालक राकेश कुमार एवं उसके स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed