फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A QR code was used to defraud a snack shop of 18,000 rupees.

Mathura News: नास्ते की दुकान पर क्यूआर कोड लगाकर की 18 हजार की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A QR code was used to defraud a snack shop of 18,000 rupees.
वृंदावन। विद्यापीठ चौराहे के समीप कचौड़ी, जलेबी का फड़ लगाने वाले दुकानदार को अज्ञात व्यक्ति ने क्यूआर कोड का स्टीकर चिपका के 18 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विद्यापीठ चौराहा के समीप सड़क के किनारे दुकानदार राधावल्लभ सैनी कचौड़ी व जलेबी का फड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को उनकी दुकान पर ग्राहकों ने कचौड़ी लेने के बाद जब उनके फड़ की दीवार पर चिपके क्यूआर कोड के स्टीकर पर ऑनलाइन भुगतान किया, लेकिन उनके मोबाइल में ग्राहकों द्वारा दी किए जा रहे भुगतान के मैसेज नहीं आए। इस पर दुकानदार को शक हुआ। उन्होंने जब क्यूआर को देखा तो पता चला कि कोई अज्ञात ठग वशिष्ठ प्रजापति नाम का क्यूआर कोड दुकानदार के क्यूआर कोड के ऊपर चिपका कर चला गया।
विज्ञापन

दुकानदार राधावल्लभ सैनी ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत में बताया कि जहां वह कचौड़ी बेचते हैं, वहां उनका क्यूआर कोड चिपक रहा था। जिसमें ग्राहक नाश्ते का भुगतान कर रहे थे। अज्ञात व्यक्ति उनके क्यूआर कोड के ऊपर दूसरा क्यूआर कोड चिपका कर चला गया। जिससे शुक्रवार और शनिवार को ग्राहकों ने जो भी नाश्ते का भुगतान किया, वह किसी अन्य के पास चला गया। इससे लगभग 18 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed