{"_id":"4c1fe373a2ec9654e0ba95292114f081","slug":"a-man-died-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 11 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
थाना बरसाना क्षेत्र में गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। गांव के लोगों ने आक्रोशित होकर सड़क पर हंगामा किया और जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर लोग माने।
सोमवार को दोपहर में नगला धन्नू निवासी शिव सिंह बघेल (40) पुत्र दीपचंद साइकिल से गोवर्धन जा रहे थे। गांव से कुछ दूर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। इससे शिव सिंह साइकिल सहित अगले पहियों के बीच में फंस गए। ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा।
ट्रैक्टर खेत में चला गया और ट्राली पलट गई। शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। गांव के लोग और परिवारीजन उन्हें उपचार के लिए मथुरा ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया था। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर गोवर्धन और बरसाना पुलिस मौके पर पहुंची। एक घंटे तक लगे जाम से वाहनों की कतारें लग गई। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर लोग मान गए। इसके दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। शिव सिंह के परिवारीजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।