फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A girl living in a live-in relationship tried to jump into the Yamuna

UP: दो बच्चों के बाप से प्यार..जिसके लिए छोड़े घरवाले, वो निकला दगाबाज; इसलिए यमुना में कूदकर जान देने पहुंची

Tue, 22 Apr 2025 01:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Apr 2025 01:46 PM IST
सार

मथुरा में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती ने यमुना में कूदकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही लोगों ने उसे बचा लिया। युवती ने बताया कि जिसके प्यार में वो घरवालों को छोड़ आई, उससे ही धोखा मिला है। 
 

विज्ञापन
A girl living in a live-in relationship tried to jump into the Yamuna
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की एटीवी कॉलोनी में एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने यमुना पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वह यमुना में कूदती इससे पहले ही स्थानीय लोग और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो युवती का भाई थाने आ गया और उसे अपने साथ घर ले गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ
विज्ञापन


 

अलीगढ़ की रहने वाली है युवती 
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि सोमवार की दोपहर तीन बजे के करीब अलीगढ़ के थाना इगलास की रहने वाली 25 वर्षीय युवती अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गई और यमुना में कूदने का प्रयास किया। वह यमुना में कूदती इससे पहले ही वहां से बैठे कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस पहुंच गई।

 
विज्ञापन

दो बच्चों के पिता के साथ रह रही थी युवती 
पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुई, पुलिस ने उसकी मानसिक हालत को देखते हुए महिला कांस्टेबल के साथ जिला अस्पताल में भेज दिया। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। युवती ने बताया कि वह एटीवी कॉलोनी में दो बच्चों के पिता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती है।

ये भी पढ़ें -   UP: एक घंटे में हुई शादी...दुल्हन के परिवार पर टूटी ऐसी आफत, दो लाशें और कई घायल; रोते-रोते पड़े सात फेरे


 
विज्ञापन

झगड़े के बाद जान देने की ठानी 
सोमवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इससे नाराज होकर उसने यमुना में कूदकर जान देने की ठान ली। पहले उसने अपना मोबाइल यमुना में फेंका और उसके बाद स्वयं कूदने की कोशिश की। लोगों ने उसे बचा लिया। पुलिस और अपने भाई के सामने भी वह दो बच्चों के पिता के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed