फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A couple standing with meat at Vishram Ghat was caught

Mathura News: विश्राम घाट पर मांस की थैली लेकर खड़े थे दंपती, गोरक्षा दल भारत ने पकड़ा; पूछताछ कर रही पुलिस

Mon, 20 Jan 2025 09:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2025 09:56 AM IST
सार

विश्राम घाट पर मांस की थैली लेकर दंपती खड़े हुए थे। सूचना पर गोरक्षा दल भारत और श्रीबांकेबिहारी गोसेवा संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 
 

विज्ञापन
A couple standing with meat at Vishram Ghat was caught
कोतवाली में ई-रिक्शा में रखी मांस से भरी थैलियां।

विस्तार

मथुरा कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित विश्राम घाट पर रविवार दोपहर मांस से भरी थैली लेकर खड़े दंपती को गोरक्षा दल भारत और श्रीबांकेबिहारी गोसेवा संगठन के पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। पदाधिकारियों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दंपती से पूछताछ कर रही है, वहीं मांस को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन



गोरक्षा दल भारत के जिला प्रमुख गौरव चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले काफी दिनों ने दंपती के मांस तस्करी की सूचना मिल रही थी। दोनों राया निवासी हैं और कोसी तथा राया से मांस लेकर आते हैं। मांस को डीग गेट क्षेत्र में बिक्री किया जाता है। रविवार को गौरव को सूचना मिली कि दंपती विश्राम घाट के पास खड़े हैं और उनके हाथ में मांस से भरी थैलियां भी हैं। इस पर वह अपने साथी अभिषेक चौहान, गौरव शर्मा, प्रवीन चतुर्वेदी और विजय चतुर्वेदी के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन



दल के जिला प्रमुख अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि दंपती के पास तीन बड़ी थैलियां थीं, इसके अंदर 40 किलो के करीब मांस होगा। उन्होंने कहा कि अभी यह कहना मुश्किल है कि मांस किसका है, लेकिन पिछले काफी समय से प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस की बिक्री की जा रही है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि राया के रहने वाले दंपती अपने रिश्तेदार के यहां होने वाले कार्यक्रम में मांस लेकर जा रहे थे। मांस को जांच के लिए भेजा जा रहा है। यदि वह प्रतिबंधित मांस निकला तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed