Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जेएसआर ग्रुप के निदेशक के अपहरण में छह नामजद

जेएसआर ग्रुप के निदेशक के अपहरण में छह नामजद

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र स्थित गोवर्धन चौराहे के निकट मंगलवार रात से गायब हुए कारोबारी संजय देशवानी का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। उनके परिवारीजनों ने छह लोगों के खिलाफ अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गुरुनानक नगर निवासी संजय देशवानी का कपड़े का कारोबार है। वह बिल्डर ग्रुप के पार्टनर भी हैं। उनके पुत्र केशव देशवानी ने मंगलवार रात को लगभग 8:30 बजे गोवर्धन चौराहे के निकट से लापता होने और अपहरण की आशंका जताई थी। देशवानी के परिवारीजनों से सीओ सिटी अनिल यादव ने रात में मुलाकात की। इसके बाद सुबह एसपी सिटी मनोज सोनकर ने पूरे प्रकरण को जाना। कोतवाली पुलिस को केशव देशवानी ने दी तहरीर में बताया कि उसके पिता मंगलवार को जेएसआर ग्रुप के पुराने पार्टनर नवीन कात्याल के पास होडल हरियाणा गए थे और वहां से सात बजे मथुरा बस से चले। मथुरा में वह गोवर्धन चौराहे पर बस से उतरे और उसके बाद से लापता हो गए। रात 11 बजे तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

केशव देशवानी ने ग्रुप के पार्टनर नवीन कात्याल, सतपाल नागपाल निवासी होडल तथा विकेश गोयल, विजय गोयल, जयंती प्रसाद अग्रवाल तथा हेमंत अग्रवाल निवासी मथुरा पर अपहरण करने की आशंका जताई है। एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी सिटी व अन्य पुलिस अधिकारियोें ने पूरे मामले में गहन जानकारी जुटाई। एसएसपी ने सभी छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नामजद व उसके पुत्र को पूछताछ के बाद छोड़ा
संजय देशवानी के अपहरण की आशंका के चलते कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने से पहले पूछताछ के लिए एक व्यक्ति व उसके पुत्र को बुलाया और सुबह तक दोनों से पूछताछ की। बाद में दोनों को सुबह छोड़ दिया गया। हालांकि रिपोर्ट में युवक को अपहरण में नामजद कर दिया गया है। वह एक पूर्व मंत्री का पीआरओ रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed