फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जतिन सिरोही गैंग का शूटर विनोद चौधरी दबोचा

जतिन सिरोही गैंग का शूटर विनोद चौधरी दबोचा

Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। लंबे समय से पुलिस को चकमा देते आ रहे जतिन सिरोही गैंग के शार्प शूटर विनोद चौधरी को स्वाट टीम और वृंदावन पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार विनोद चौधरी अपने छह साथियों के साथ वृंदावन की पॉश कालोनी से आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहा था। उस पर पैसे लेकर लोगों की हत्या और अपहरण करने का आरोप है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद के गांव शहदपुरा का निवासी विनोद चौधरी बुलंदशहर के ईनामी बदमाश जतिन सिरोही गैंग का शार्प शूटर रहा है। 2009 में पुलिस एनकाउंटर में जतिन सिरोही के मारे जाने के बाद गैंग की कमान आकाश खलौर ने संभाल ली थी। बुलंदशहर के एक व्यापारी की हत्या करने पर मिली सुपारी की 35 लाख की रकम के लिए आकाश खलौर और विनोद चौधरी में ठन गई। कुछ समय बाद आकाश खलौर की हत्या कर दी गई और इसमें विनोद की भूमिका बताई गई। इसके बाद गैंग बिखर गया था।
विज्ञापन

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि विनोद चौधरी ने बुलंदशहर में सिपाही की हत्या कर राइफल लूट की घटना को भी अंजाम दिया था। उस पर हत्या के 10 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। गोली मारकर लूट करने के भी कई मामले हैं। बुलंदशहर के एक मामले में उसके वारंट भी निकले हुए हैं। वह अलीगढ़ जा रहा था, सूचना पर स्वाट टीम और वृंदावन पुलिस ने पानीगांव पुल के निकट से उसे पकड़ा। उससे एक तमंचा भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



शरणदाताओं की बन रही सूची
मथुरा। पुलिस पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ में उनके शरणदाताओं की सूची बना रही है। अब तक छह लोगों के नाम सामने आए हैं। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मथुरा और खासकर वृंदावन में कई बड़े अपराधियों को शरण दी जा रही है। कुछेक लोग थाना गोवर्धन के गांव अड़ीग में भी अपराधियों को शरण दे रहे हैं। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस मामले में शरण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed