फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गहवर वन से यमुना जल रथयात्रा का आगाज

गहवर वन से यमुना जल रथयात्रा का आगाज

Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरसाना। यमुना को हथिनीकुंड से मुक्त कराने के लिए यमुना जल रथयात्रा का सोमवार को गहवर वन से आगाज हो गया। रथ को ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा और भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ ब्रज में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन

यमुना मुक्तिकरण अभियान मान मंदिर गहवर वन के तत्वावधान में यमुना जल रथयात्रा प्रारंभ हुई है। रथ को रवाना करने से पूर्व मानमंदिर में मानबिहारी जी का पूजन किया गया। इस अवसर पर संत रमेश बाबा ने कहा कि निष्काम संकल्प कभी विफल नहीं होते हैं। अत: कामना छोड़ कर मां यमुना के लिए काम करो। ईश्वर की शक्ति मिलेगी और यमुना ब्रज में अवश्य आएंगी। भाकियू (भानु) गुट के ठाकुर भानुप्रताप सिंह ने कहा कि यूनियन संत रमेश बाबा व यमुना मुक्तिकरण अभियान को अपना सहयोग देता रहेगा।
विज्ञापन

संयोजक राधाकांत शास्त्री ने कहा कि यमुना जल को निर्मल बनाने के अभियान को अंतिम चरणों तक ले जाया जाएगा। इस दौरान भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव हरीश ठेंनुआ, यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार डीपी चतुर्वेदी, यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकांत शास्त्री, सहसंयोजक सुनील सिंह, सतेंद्र सिंह, हरीश जादौन, मानमंदिर के रामजी लाल शास्त्री, माधवी शरण बाबा, ब्रजराज बाबा, ओमप्रताप, विजेंद्र सिंह, सुभाष जी, नितीष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed