{"_id":"2-82348","slug":"Mathura-82348-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में जज की पत्नी-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में जज की पत्नी-बेटे की मौत
Mathura
Updated Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/मांट। यमुना एक्सप्रेसवे पर कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार डेढ़ वर्षीय बालक और उसकी मां की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। कार दिल्ली स्थित जुवेनाइल कोर्ट के जज चला रहे थे। हादसा सुरीर कोतवाली क्षेत्र में हुआ।
जज वी रामास्वामी (40) कार से गुरुवार की रात पत्नी कविता (35), डेढ़ वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार और आठ वर्षीय पुत्री अंजलि के साथ यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा जा रहे थे। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 90 से आगे टैंटीगांव के निकट कार के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जज रामास्वामी की कार ट्रक में पीछे से टकराई और पलट गई। घटना में डेढ़ वर्षीय अरविंद की गर्दन मेें गहरी चोट आई। कार सवार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला।
सूचना पर एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस और सुरीर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को नोएडा स्थित कैलाश हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां जज की पत्नी कविता और पुत्र अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
एसपी देहात शगुन गौतम ने बताया कि सुरीर पुलिस ने ट्रक को चालक सहित खंदौली स्थित टोल प्लाजा पर पकड़ लिया। क्षतिग्रस्त कार को नोएडा भेज दिया गया है।