फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   हादसों में पांच की मौत, छह घायल

हादसों में पांच की मौत, छह घायल

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Mathura
Mathura Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मांट/मथुरा/अकोस/सोंख। शुक्रवार को विभिन्न हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर दो दुर्घटनाओं में दो लोगोें की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवे, सौंख रोड व मांट में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा: 1
मुंबई निवासी जैकब उर्फ बॉबी दीपावली मनाने अपने रिश्तेदार गुडगांव निवासी फिसना के यहां आए थे। शुक्रवार को वह फिसना (33) और कृष (6) के साथ इनोवा गाड़ी से यमुना एक्सप्रेस वे होकर आगरा ताजमहल देखने जा रहे थे। गाड़ी को नेपाल के जनकपुर निवासी गोपाल चला रहे थे। दुर्घटना अपराह्ल तीन बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र में किलोमीटर संख्या-86 के निकट हुई। बताया गया कि गोपाल को झपकी आ गई। अनियंत्रित तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई और दूसरी दिशा की रैलिंग से जा टकराई। दुर्घटना में फिसना व कृष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जैकब और गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक्सप्रेस वे के सुरक्षाकर्मियों ने कैलाश हास्पिटल, नोयडा पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसा : 2
दूसरी दुर्घटना बल्देव थाना क्षेत्र में गांव गढ़सौली के निकट हुई। शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के सेक्टर सात वैशाली नगर निवासी संजय मित्तल अपनी पत्नी गीता मित्तल के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से आगरा जा रहे थे। किलोमीटर संख्या 132-133 के बीच कार का अगला पहिया फट गया। गाड़ी असंतुलित होकर रोड के बीच लगी तार की फेंसिंग और खंभों को तोड़ती हुई दूसरी ओर की सड़क पर जाकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान संजय और गीता छिटककर एक्सप्रेस वे के बीच में बने कच्चे डिवाइडर पर जा गिरे। वह घायल तो हुए लेकिन उनकी जान बच गई। सूचना पर बल्देव पुलिस ने घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा : 3
थाना मांट के गांव गढ़ी बालकिशन निवासी जुगल सिंह (45) शुक्रवार को वूंदावन से बाइक पर लौट रहे थे। अपराह्न तीन बजे मांट-वूंदावन रोड स्थित सरकारी हास्पिटल के निकट वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीर और मांट पुलिस उनको हास्पिटल ले जा रहे थे, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसा : 4
कस्बा सौंख के थोक सहजुआ निवासी पूर्व फौजी श्याम सिंह शुक्रवार की दोपहर एक बजे पुत्र अखिलेश के साथ बाइक से मथुरा से घर लौट रहे थे। थाना हाइवे थाना क्षेत्र में गांव उस्फार के निकट सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनको चपेट में ले लिया। अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम को गंभीर हालत में राहगीरों ने मिलिट्री हास्पिटल में भर्ती कराया है।
हादसा : 5
थाना हाइवे क्षेत्र में ही शुक्रवार सुबह गांव नबादा के निकट एक और हादसा हुआ। बल्देव के गांव खौंदुआ निवासी सोरन सिंह (28) गांव नबादा में बहन के यहां दूज खाने आए थे। शुक्रवार सुबह बाइक से गांव लौट रहे थे। हाइवे पर टेंपो ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल सोरन सिंह ने हास्पिटल ले जाने के रास्ते में दम तोड़ दिया। मामले में मृतक के चाचा प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हादसा : 6
छाता शेरगढ़ रोड पर कोका कोला फैक्ट्री के निकट रान्हेरा निवासी शोलू और भोलू को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर अवस्था में कोसीकलां के मंगला हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं मथुरा-बल्देव मार्ग पर गांव गोपालपुर के निकट भूपेंद्र (18) पुत्र भगवान सिंह बघेल को टेंपो ने टक्कर मार दी। भूपेंद्र के तीन दांत टूट गए। ग्रामीणों ने पीछा कर टेंपो चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed