{"_id":"64f8cdd60f7d236cc102d014","slug":"8-attacks-on-the-sleeping-father-with-a-shovel-then-strangled-him-with-a-cane-mathura-news-c-29-1-mtr1019-130532-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सो रहे पिता पर फावड़े से 8 वार, फिर बैंते से गला दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सो रहे पिता पर फावड़े से 8 वार, फिर बैंते से गला दबाया
Thu, 07 Sep 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव अडूकी में एक बेटे ने मंगलवार रात चारपाई पर सो रहे अपने पिता को फावड़े से काट दिया।
बुधवार सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो वारदात का खुलासा हुआ। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पिता-पुत्र के बीच पैसों का विवाद सामने आया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक रेलवे में गैंगमैन था। इस मामले में छोटे बेटे ने बड़े भाई पर मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि आरोपी ने अपने पिता पर फावड़े से आठ बार हमला किया। इससे उनकी नाक, जबड़े की हड्डी आदि टूट गईं। फावड़े के बैंते से उनका गला भी दबाया गया। गले पर इसके निशान मिले हैं।
52 वर्षीय गुलाब सिंह उर्फ गुल्ला पुत्र जवाली सिंह निवासी अडूकी, रेलवे में चतुर्थ श्रेणी (गैंगमैन) कर्मचारी थे। वर्तमान में भैंसा स्टेशन पर उनकी तैनाती थी। परिवार में दो बेटे सीताराम और गंगाश्याम, दोनों की पत्नी और पांच नाती-नातिन हैं। पत्नी चंद्रवती की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। बुधवार रात गुलाब सिंह घर के बाहर चारपाई पर सोए थे। सुबह परिवार के लोग जागे तो उनका शव चारपाई पर खून में लथपथ पड़ा देख स्तब्ध रह गए। पास ही खून से सना फावड़ा पड़ा था।
बेटे गंगाश्याम की सूचना पर एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह, सीओ रिफाइनरी, इंस्पेक्टर हाईवे, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में सामने आया है कि गुलाब सिंह का पैसों के लेनदेन को लेकर बड़े बेटे सीताराम से विवाद चल रहा था। सीताराम वर्तमान में पीलिया की बीमारी से ग्रसित था। उसने उपचार के लिए पितासे पैसे मांगे तो उन्होंने मना कर दिया गया। वारदात के बाद से सीताराम फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतक के छोटे बेटे गंगाश्याम की तहरीर पर सीताराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पिता की संपत्ति की चाह में सनकी हो गया था
जांच में सामने आया है कि गुलाब सिंह को रेलवे से हर माह करीब 60 हजार रुपये तनख्वाह मिलती थी। इस पैसे को वह अपने खर्चे के अलावा छोटे बेटे गंगाश्याम के परिवार पर खर्च में इस्तेमाल करता था। पांच साल पहले गुलाब सिंह ने अपनी बेटी की शादी की तो 14 लाख रुपये बैंक से निकाले थे। इसके बाद तीन बार में 16 लाख रुपये निकाले, इन रुपयों को धीरे-धीरे कर गंगाश्याम को दे दिया। सीताराम खाली हाथ रहा। इस बात से वह पिता से खुन्नस रखने लगा था।
छोटे भाई का भी कत्ल करना चाहता था
पुलिस जांच में सामने आया है कि सीताराम अपने पिता के साथ ही छोटे भाई गंगाश्याम से भी रुपयों के विवाद में खुन्नस मान बैठा था। तीन माह पहले उसने परिवार की एक महिला से अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए गंगाश्याम पर जानलेवा हमला कर दिया था। परिवार के बीच-बचाव के चलते गंगाश्याम की जान बच सकी थी।
दो माह पहले सीताराम की पत्नी छोड़ गई थी घर
सीताराम से विवाद के कारण उसकी पत्नी भी घर छोड़कर चली गई है। दो माह से वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में हैं। ससुर की मौत की सूचना पर वह बुधवार को ससुराल पहुंची। वहां उसने भी अपने पति की करतूत पर शर्मिंदगी जाहिर की।
हत्यारोपी सीताराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। वारदात के मूल में संपत्ति विवाद सामने आया है।
- मार्तंड प्रताप सिंह, एसपी सिटी