फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   74 miscreants arrested, 28 named and 960 unidentified

74 उपद्रवी गिरफ्तार, 28 नामजद और 960 अज्ञातों पर मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
74 miscreants arrested, 28 named and 960 unidentified
मथुरा। अग्निपथ योजना के विरोध में एक्सप्रेसवे और हाईवे पर आगजनी, तोड़फोड़, जाम और पथराव करने वाले ७४ उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जनपद के चार थानों में पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें २८ नामजद हैं तो ९६० अज्ञातों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा हरियाणा बस के चालक चेतराम निवासी फरीदबाद ने भी २०० अज्ञातों के खिलाफ तोड़फोड़ और आगजनी का मुकदमा थाना हाईवे में दर्ज कराया है। पुलिस उपद्रवियों के सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया के वीडियो खंगालकर उपद्रवियों की पहचान के बाद गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक्सप्रेसवे बाजना कट, बलदेव और हाईवे पर एटीवी कट, भरतपुर रोड और कोसीकलां में सड़क पर उतरे युवाओं ने जमकर उत्पात मचाया। ट्रेन तक रोकी और छाता रेलवे स्टेशन पर भी बवाल किया था। जाम, आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव करके पुलिस को खूब छकाया। पांच घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस इन उपद्रवियों को रोकने में कामयाब हो सकी।
विज्ञापन

इस बवाल में सीओ महावन रविकांत पाराशर, एसएचओ कोसी अनुज कुमार, थाना हाईवे का सिपाही समेत ८ पुलिसकर्मी घायल हुए थे। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि ७४ उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। २८ नामजद और ९६० अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से करके उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जाएगी। हर हाल में जनपद का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई अराजकता फैलाता मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन थानों में हुआ मुकदमा
- थाना कोसीकलां: गिरफ्तारी ८, नामजद २७ और अज्ञात २००।
- थाना हाईवे: गिरफ्तारी ३५, अज्ञात ५००।
- थाना बलदेव: गिरफ्तारी २६, नामजद एक, अज्ञात ५०-६०।
- थाना नौहझील: गिरफ्तारी ५, अज्ञात २००।
- थाना हाईवे: बस चालक ने कराई २०० अज्ञातों पर कराया मुकदमा।
अरविंद निवासी बालाजीपुरम को शांतिभंग में हाईवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवाओं को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर प्रेरित किया था। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और ऑडियो डालने पर पूरी निगाह रखी जा रही है। किसी भी की कीमत उनको भी नहीं बख्शा जाएगा।
मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed