{"_id":"f702daf3fe96cb6dabd14e623822c2e9","slug":"70-children-ill-after-eating-chat-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाट खाने से 70 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाट खाने से 70 लोग बीमार
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/राया
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना के चिकसौली के बाद अब गांव अल्हैपुर में फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। यहां चाट खाने से करीब 70 लोग बीमार हो गए। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि बुधवार की शाम एक युवक ढकेल पर छोले-चाट बेचने आया था। बच्चों और अन्य लोगों ने ढकेल से चाट खरीद कर खाई थी। करीब एक घंटे बाद लोगों को उल्टियां होने लगीं। कई लोगों की एक साथ तबीयत बिगड़ने पर हड़कंप मच गया।
परिवारीजन बीमार लोगों और बच्चों को लेकर मांट, राया, वृंदावन में उपचार के लिए ले गए। राया स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विमल उपाध्याय ने बताया कि बुधवार की रात में गांव अल्हैपुर में फूड प्वाइजनिंग के चलते बड़ी संख्या में लोगों को लाया गया था। एक दर्जन लोगों की अधिक तबीयत खराब थी। जिनको दूसरे चिकित्सालय में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची
राया। गांव अल्हैपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की। चिकित्सक डा. मेघश्याम गौतम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. नीरद पांडेय, डा. प्रमोद सिकरवार, डा. मोहन, डा. अनुज इस टीम में थे।
चटनी खाने से बिगड़ी तबीयत
घटना के बाद अब लोगों में कई चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि चाट वाले की चटनी खराब थी, उसी से लोगों की तबियत बिगड़ी। इधर गांव अल्हैपुर में फूड प्वॉइजनिंग की घटना के बाद गुरुवार को कोई ढकेल पर खाद्य सामग्री बेचने नहीं आया। ग्रामीणों के अनुसार वैसे सुबह से ही चाट-छोले, आईसक्रीम, चूरन आदि बेचने वाले आते रहते थे।
कुल 41 लोग बीमार हुए थे। इनका उपचार मांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सौ शैय्या वृंदावन में करवाया गया है। अब सभी ठीक है।
-डा. राजेंद्र सिंह, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा