फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   5 died in an road accident in raya

टैंकर-टवेरा की टक्कर में पांच मरे

Sun, 22 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/राया
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/राया Updated Sun, 22 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
5 died in an road accident in raya
थाना राया क्षेत्र में मथुरा-हाथरस मार्ग पर हुई टैंकर-टवेरा की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। सभी गाड़ी सवार गुजरात के पोरबंदर से आई ब्रजयात्रा पर निकले थे। मृतकों में मथुरा के एक पुरोहित भी शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि शव वाहन में फंस गए और उन्हें निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


गुजरात के पोरबंदर निवासी संत बसंतलाल मथुरेश महाराज के सानिध्य में दो हजार से अधिक गुजराती 14 दिन की ब्रजयात्रा पर मथुरा आए हैं। शुक्रवार को ब्रजयात्रा का वृंदावन में पड़ाव था। शनिवार को ब्रजयात्री दर्जनों गाड़ियोें में सवार होकर ब्रज क्षेत्र के गांव भांडीरवन, मांट, बेलवन, राधारानी मंदिर आदि के दर्शन कर अपराह्न तीन बजे 12वें पड़ाव स्थल गोकुल जा रहे थे। जब यात्री थाना राया क्षेत्र में मथुरा हाथरस रोड पर गांव मल्हे के निकट से गुजर रहे थे तभी सामने से आ रहे टैंकर ने उनकी टवेरा कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


आमने सामने से हुई टक्कर में 55 वर्षीय मधुरिका पत्नी मथुरेश गोस्वामी पोरबंदर, 50 वर्षीय कविता पत्नी श्याम सुंदर गोस्वामी राजकोट, 47 वर्षीय वनिता पत्नी मगनलाल झालावाड़िया पोरबंदर, 48 वर्षीय अतुल पुत्र होतीलाल पोरबंदर और 35 वर्षीय माधव चतुर्वेदी पुत्र गोकुलेश चतुर्वेदी चौबच्चा मोहल्ला कोतवाली मथुरा की मौके पर मौत हो गई। वहीं 40 वर्षीय महिला जागृति पत्नी केतन भाई कोपट जूनागढ़ और 21 वर्षीय सुवृति पुत्री श्यामलाल राजकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकोें में अतुल टवेरा का चालक है और माधव चतुर्वेदी पुरोहित थे। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भयानक रही कि चालक के शव को गैस कटर से गाड़ी काटकर निकाला गया। घटना के चलते सड़क अवरुद्ध हो गई और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। राया और आसपास की पुलिस ने जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed