{"_id":"6aa1bcdf0e8afcd5a807e9e0","slug":"440-crore-received-for-the-construction-of-four-bridges-mathura-news-c-369-1-mt11023-152333-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चार पुलों के निर्माण के लिए मिले 4.40 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चार पुलों के निर्माण के लिए मिले 4.40 करोड़
विज्ञापन
मथुरा। जिले के चार प्रमुख मार्गों पर सुगम आवागमन के लिए चार पुलों का निर्माण किया जाएगा। शासन ने इनके लिए करीब 4.41 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इनका निर्माण लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा किया कराया जाएगा।
नंदगांव ब्लॉक के छाता-बरसाना मार्ग के किलोमीटर छह में कोसी रजबहे पर 121.38 लाख रुपये की लागत से 7.10 मीटर के तीन स्पान वाले सेतु का निर्माण किया जाएगा। वहीं मथुरा ब्लॉक के गांव गणेशरा से फैंचरी तक के मार्ग पर मथुरा एस्केप पर 161 लाख रुपये से 7.10 मीटर के तीन स्पान का सेतु बनाया जाएगा। इन दोनों मार्गों पर सड़क चौड़ीकरण के बाद संकरे पुलों से आवागमन में परेशानी होती थी।
मथुरा ब्लॉक के ही मथुरा-भरतपुर मार्ग से रामपुर मार्ग पर कुदरवन ड्रेन के ऊपर 70.30 लाख रुपये की लागत से लघु सेतु का निर्माण किया जाएगा जबकि टैंटीगांव से हरनौल मार्ग के किलोमीटर तीन पर भी 88.21 लाख रुपये की लागत से लघु सेतु बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन गुलवीर सिंह ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। मानसून के बाद इनका कार्य आरंभ कराया जाएगा।