फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   35 years later nagar panchayat found his land

35 साल बाद नगर पंचायत को मिली जमीन

Wed, 26 Oct 2016 11:58 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 26 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
35 years later nagar panchayat found his land
35 साल बाद नगर पंचायत को मिली जमीन - फोटो : Amar Ujala
कोर्ट के आदेश के बाद एसडीएम ने ध्वस्त कराया अतिक्रमण
विज्ञापन


प्रशासन ने बुधवार को 35 वर्ष पुराने अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इस जमीन पर अब नगर पंचायत को प्रशासन ने कब्जा दे दिया है। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही।
कस्बा के मुख्य बाजार में सौंख नगर पंचायत ने 1952 में सब्जी मंडी के लिए 0.40 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की गई थी। जमीन के एक हिस्से पर सन 1977 में गोकुलचंद शर्मा पुत्र रामनारायन शर्मा निवासी सहजुआ थोक सौंख ने कुछ लोगों के साथ मिल कर बैनामा करा कब्जा कर लिया। लंबे समय की कानूनी कार्रवाई के चलने 1992 में सौंख नगर पंचायत ने कब्जा लेने की असफल कोशिश की। मामला एक बार फिर न्यायालय पहुंचा। वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने की पैरोकारी के बाद 18 अक्तूबर को न्यायालय ने नगर पंचायत को मालिक बना दिया।
विज्ञापन


इसके आधार पर बुधवार को कई थाना क्षेत्राें की पुलिस के साथ डीएम नितिन बंसल के निर्देश पर एसडीएम एमपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस बल को देख हड़कंप मच गया और दुकानों के शटर गिर गए। पुलिस ने उक्त जमीन पर बने निर्माण को गिराते हुए पालिका के हवाले कर दिया। इस मौके पर सीओ गोवर्धन अजय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed