फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   260 Poles Damaged, 11 Transformers Burnt Out Due to Storm and Rain

Mathura News: आंधी-बारिश से 260 खंभे टूटे, 11 ट्रांसफाॅर्मर फुंके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
260 Poles Damaged, 11 Transformers Burnt Out Due to Storm and Rain
मथुरा। मंगलवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने जिले की विद्युत व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। तेज हवाओं के चलते कोसीकलां, गोवर्धन और फरह क्षेत्र में विद्युत निगम को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आंधी में करीब 260 विद्युत खंभे टूट गए, जबकि 11 ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। इसके चलते बुधवार शाम तक करीब 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से हाईटेंशन और एलटी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। कई गांवों में पेयजल संकट गहरा गया। बिजली न होने से पानी की मोटर नहीं चल सकीं।
विज्ञापन

सबसे अधिक नुकसान कोसीकलां में हुआ यहां 200 खंभे टूट गए और 10 ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गए। वहीं गोवर्धन 10 और फरह ग्रामीण क्षेत्र में 50 खंभे गिरे और एक ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया। आंधी के कारण बिजली के तार टूटकर सड़कों और खेतों में गिर गए। विद्युत निगम की टीमें रात में ही मरम्मत कार्य में जुट गईं, लेकिन नुकसान अधिक होने के कारण आपूर्ति बहाल करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी कर्मचारी टूटे खंभे बदलने, तार जोड़ने और फुंके ट्रांसफाॅर्मर बदलने में लगे रहे। अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर रास्ते बाधित होने और लगातार खराब मौसम के कारण कार्य प्रभावित हुआ, फिर भी तेजी से मरम्मत कराई जा रही है। गोवर्धन निवासी ग्रामीण राम नरेश सिंह ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद कई क्षेत्र में समय पर कर्मचारी नहीं पहुंचे। बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है और शेष गांवों में भी जल्द बिजली सुचारू कर दी जाएगी। उन्होंने लोगों से टूटे तारों और बिजली के खभों से दूर रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed