फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   200 child have been adopted by vatsalya gram

200 बच्चों को मिलेगी वात्सल्य की छांव

Tue, 03 Jan 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 03 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
200 child have been adopted by vatsalya gram
वात्सल्य ग्राम - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
वात्सल्य ग्राम ने सोमवार को साध्वी ऋतंभरा के अवतरणोत्सव पर मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के सपेरा जाति के 200 बच्चों को गोद लिया। इनकी शिक्षा-दीक्षा भोजन, वस्त्र और आवास की व्यवस्था वात्सल्य ग्राम की ओर से नि:शुल्क की जाएगी। 
विज्ञापन


बच्चों के निवास के लिए वात्सल्य ग्राम में बने वासुकि श्रेयम का लोकार्पण दीदी मां के सानिध्य में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया। कुलस्ते ने कहा कि समाज में वह व्यक्ति अभिनंदित होता है जो अर्पित करता है। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि भारत जिस दिन अपनी निजता को पहचान लेगा उस दिन भारत की पताका पूरे विश्व पर फहराने लगेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समाज में समरसता का भाव लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। इस अवसर पर दिव्यांग अंकित राज ने पैरों से की-पैड बजाकर लोगों की तालियां बटोरी। समविद् गुरुकुलम सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय कवि डा. रमाशंकर पाण्डेय की पुस्तक सूरज हथेली पर, वात्सल्य प्रकाशन की पुस्तक सार्थक जीवन के सूत्र और साधना के स्वर व समविद गुरुकुलम की पत्रिका प्रेरणा का साध्वी ऋतंभरा ने विमोचन किया। छात्रा स्तुति परमानंद और जागृति को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed