फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2 ganja smugglers arrested in encounter

Mathura News: मुठभेड़ में 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
2 ganja smugglers arrested in encounter
मांट (मथुरा)। एसओजी व मांट पुलिस ने बृहस्पतिवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के राधारानी अंडरपास के पास से स्कॉर्पियो सवार दो गांजा तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। घायल तस्करों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से बिना नंबर की स्कॉर्पियो, 50 किलोग्राम गांजा व दो तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि गांजा तस्कर मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर राधारानी अंडरपास पास के समीप तस्करी की फिराक में हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो तस्करों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर भागने की कोशिश। जवाबी कार्रवाई में दोनों तस्करों के पैर में गोली और घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मांट पर भर्ती कराया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं स्कॉर्पियो में करीब 50 किलो गांजा बरामद हुआ। सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल वीरेंद्र गुर्जर निवासी निठारी सेक्टर 31 नोएडा और धर्मेंद्र यादव निवासी नगलावली थाना एका, जनपद फिरोजाबाद है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों अंतरराज्यीय गांजा तस्कर हैं। दोनों कई बार जेल जा चुके हैं। तस्करों पर
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, हरियाणा,उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में तस्करी के केस दर्ज हैं। एसओजी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों के कब्जे से 2 तमंचे व कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed