{"_id":"5d9104408ebc3e93b9523176","slug":"150-goan-me-bijli-gul-rahi-mathura-news-agr408247621","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौमुहां और देवीआटस बिजली घर बंद रहे, अंधेरे में रहे 150 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौमुहां और देवीआटस बिजली घर बंद रहे, अंधेरे में रहे 150 गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शनिवार की रात को शेरगढ़ के गांव बहेटा के निकट से जा रही 132 केवी लाइन का तार टूटकर 33 केवी की लाइन पर गिर गया था। जिससे चौमुहां और देवीआटस बिजली घर बंद हो गए। इन दोनों बिजली घरों से जुड़े 150 गांव अंधेरे में रहे। रविवार की दोपहर को कहीं जाकर बिजली शुरू हो सकी। प्रभावित गांवों में सुबह को पानी का भी संकट रहा।
शनिवार की रात 11 बजे गांव बहेटा के निकट 132 केवी लाइन का तार टूटकर देवीआटस व चौमुहां बिजलीघर को आ रही इनकमिंग हाईटेंशन लाइन 33 केवी पर गिर गया। इससे चौमुहां व देवी आटस बिजलीघर बंद हो गए। इससे चौमुहां के नौ फीडर व देवी आटस के छह फीडर बंद हो गए।
तार गिरने से दोनों बिजली घरों की लाइन ठप हो गई और ब्रेकर फट गए। सूचना पर रात्रि में एसडीओ चौमुहां राहुल चौरसिया ने इंजीनियर व लाइनमैन की टीम के साथ पेट्रोलिंग की। तीन बजे 132 केवी लाइन की बिजली बंद कराई। करीब 11:30 बजे बिजली लाइन का तार सही होने पर दोनों बिजलीघरों की बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके चलते चौमुहां, अकबरपुर, परखम, तरौली, सिहाना, कॉकेरा, भरतिया सहित 150 से अधिक गांव व मजरे अंधेरे में रहे। सुबह लोगों को बिना बिजली के पानी भी नहीं मिल सका।