फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   12 MLD water sewerage treatment plant to be built in Kosi

Mathura News: कोसी में बनेगा 12 एमएलडी वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
12 MLD water sewerage treatment plant to be built in Kosi
मथुरा। कोसीकलां में प्लांट का निरीक्षण करते चेयरमैन। - फोटो : mathura
नवीन गोयल
विज्ञापन

कोसीकलां। नमामि गंगे योजना के तहत नगर में नालों का गंदा पानी साफ करने के लिए करीब 53 करोड़ रुपये की लागत से 12 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनेगा। शासन ने मंजूरी दे दी है। इस प्लांट में गंदे पानी को साफ कर आगरा नहर में छोड़ा जाएगा। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
नगर में करीब दो किलोमीटर लंबे नाले हैं, जिसमें से एक लालाराम मार्ग और दूसरा सब्जी मंडी से शुरू होकर साइफन में गिरता है। नगर की बढ़ती आबादी को देख ये नाले अपर्याप्त हैं। इससे बारिश के दिनों में नगर में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

नगर में प्रतिदिन करीब 6-7 एमएलडी गंदे पानी की निकासी प्रतिदिन होती है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजकर नगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कराने को कहा। मंजूरी के बाद सीवेज प्लांट फार्म हाउस के समीप करीब तीन एकड़ भूमि पर बनेगा। जिसका 15 वर्ष के लिए कार्यदायी संस्था रखरखाव करेगी। 15 करोड रुपये संचालन और बिजली व्यवस्था पर खर्च होंगे। बाकी निर्माण कार्य पर। योजना के तहत पानी को स्टोरेज करने के लिए करीब 300 मीटर लंबा टैंक बनाया जाएगा। इसके लिए चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ मिलकर भूमि का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट से ये होगा फायदा
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के बाद नगर के नालों के पानी को साफ किया जाएगा। इसके बाद साफ पानी को आगरा नहर में छोड़ा जाएगा। इस पानी का इस्तेमाल किसान सिंचाई के लिए कर सकेंगे। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से गंदे और दूषित पानी को फिर से इस्तेमाल करने लायक बनाया जाता है। प्लांट की तकनीक नदियों, झीलों और महासागरों तक दूषित पानी के पहुंचने से पहले उसके अंदर की अशुद्धियों को हटा देता है।


वर्जन
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। भूमि का चयन भी हो गया है। इसके बनने से नगर में जलभराव की समस्या समाप्त होगी। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा।
-धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका, कोसीकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed