फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   youth head shaved and paraded around intersection In Mainpuri who extorting money by posing fake eunuch

UP News: फर्जी किन्नर बनकर कर रहा था वसूली... सिर मुंडवाकर तिराहे पर घुमाया, देखने वालों की लगी रही भीड़

Tue, 13 Aug 2024 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Aug 2024 04:45 PM IST
सार

मैनपुरी में फर्जी किन्नर बनकर वसूली कर रहे युवक को किन्नरों ने पकड़ लिया। उसका सिर मुंडवाकर तिराहे पर घुमाया। इस दौरान देखने वालों की भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन
youth head shaved and paraded around intersection In Mainpuri who extorting money by posing fake eunuch
फर्जी किन्नर बनकर कर रहा था वसूली... सिर मुंडवाकर तिराहे पर घुमाया - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को फर्जी मंगलामुखी (किन्नर) बनकर घूम रहे युवक को मंगलामुखियों ने पकड़ लिया। उन्होंने सभी के सामने उसके कपडे़ उतार कर सच्चाई दिखाई। इसके बाद नाई से सिर मुंडवा दिया। फिर तिराहे पर घुमाया। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


मामला क्रिश्चियन तिराहे का है। यहां दोपहर को मंगलामुखी वंदना अपने साथी के साथ पहुंचे थे। तभी एक युवक को देखते ही दोनों ने उसे पकड़ लिया। उसे पीटना शुरू कर दिया। युवक को मंगलामुखियों के हाथों पिटता देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। 

विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि युवक नकली मंगलामुखी बन कर क्षेत्र में लोगों से अवैध वसूली करता है। वह लोग काफी समय से उसकी तलाश कर रहे थे। आज युवक पकड़ में आया है। पकडे़ जाने के बाद युवक मंगलामुखियों के पैर छूकर छोड़ने के लिए आरजू मिन्नत करने लगा। 
 

मंगलामुखियों ने वहां मौजूद लोगों को युवक के कपडे़ उतार कर सच्चाई दिखाई। कहा कि यह कोई मंगलामुखी नहीं है। इसके बाद नाई से युवक का सिर मुंडवाने के बाद क्रिश्चियन तिराहा पर घुमाया। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भीड़ आगे पीछे लगी रही। 
 
विज्ञापन

क्रिश्चियन तिराहा पर करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद युवक को चेतावनी देकर छोड़ा गया कहा गया कि अगर दोबारावह व उसका कोई साथी क्षेत्र में अवैध वसूली करने आया तो खैर नहीं। पूरे घटनाक्रम को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed