{"_id":"6a3d77a8a29f96f5a9037804","slug":"youth-climbs-water-tank-at-the-tehsil-office-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161823-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तहसील में बनी टंकी पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तहसील में बनी टंकी पर चढ़ा युवक
Fri, 26 Jun 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो26 अपनी मांग को लेकर टंकी पर बैठा रोहित यादव। संवाद
किशनी। जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर तहसील पहुंचा युवक बृहस्पतिवार सुबह अचानक परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ता देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। युवक ने धमकी दी कि अगर न्याय न मिला तो टंकी से कूद कर जान दे देगा, धमकी सुन अधिकारियों के पसीने छूट गए। एसडीएम न्यायिक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब पांच घंटे बाद युवक नीचे उतरा।
थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर का रहने वाला रोहित यादव बृहस्पतिवार को अपनी जमीन पर किए जा रहे कब्जे के संबंध में शिकायत व कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील पहुंचा था। सुबह करीब 11 बजे रोहित एसडीएम कार्यालय के पीछे बनी करीब 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ कर बैठ गया।
युवक को पानी की टंकी पर चढ़ा देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। तहसील में मौजूद अधिकारी कर्मी व पुलिस भी कुछ देर में मौके पर आ गई। रोहित का कहना था कि उसकी जमीन पर कब्जा हो रहा है, उसे शिकायतों के बाद भी न्याय नहीं मिल रहा है। उसके पास खुदकुशी के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं है। उसकी जमीन की कीमत करीब 40 लाख रुपये है, जिस पर रास्ता निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर एसडीएम गोपाल शर्मा भी पहुंच गए। बताया कि युवक शिकायत लेकर आया था। उसे निस्तारण का आश्वासन भी दिया था। कुछ ही देर में दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मगर, रोहित नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं था। वह कह रहा था कि मुख्यमंत्री के आने पर ही वह नीचे आएगा। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने टंकी पर कुछ ऊपर चढ़ कर बात की, मगर रोहित ने नीचे उतरने से मना कर दिया। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी की बात भी नहीं मानी।
अधिकारी लगातार धमकी से सहमे हुए थे। शाम करीब चार बजे एसडीएम न्यायिक संध्या शर्मा मौके पर पहुंची और जमीन की पैमाइश कर कब्जामुक्त कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम न्यायिक के आश्वासन पर पांच घंटे से टंकी पर चढ़ा रोहित नीचे उतरा। युवक के सकुशल नीचे उतरने के बाद वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मियों ने राहत की सांस ली।