{"_id":"645cc8caab0e544a8204a2c1","slug":"young-man-who-came-to-his-in-laws-house-in-mainpuri-abused-and-fired-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक का तांडव: गाली-गलौज करते हुए की मारपीट, फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक का तांडव: गाली-गलौज करते हुए की मारपीट, फायरिंग कर फैलाई दहशत
Thu, 11 May 2023 04:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 May 2023 04:21 PM IST
सार
मैनपुरी में ससुराल आए युवक ने जमकर तांडव किया। उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। साथ दी फायरिंग कर दहशत फैला दी।
विज्ञापन
थाना एलाऊ, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की रात ससुराल आए युवक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने बंदूक से फायरिंग कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के नवादा गांव की है। गांव निवासी सुशील कुमार ने पुत्री अंजली की शादी करीब एक साल पहले गुरुदीप निवासी नया नगला सदर कोतवाली के साथ की है। गुरुदीप शादी के कुछ समय बाद ही अंजली को मारने पीटने लगा। बुधवार को उसने पत्नी की पिटाई की और फिर ससुराल नवादा आया। वहां ससुर सुशील को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने बंदूक से फायर किए। फायरिंग होता देख आरोपी वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आदित्य खोखर ने बताया कि लाइसेंसी बंदूक आरोपी के पिता शैतान सिंह के नाम है। उनकी करीब दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन