{"_id":"6af00ba8c512f168470164a5","slug":"young-man-riding-motorcycle-home-for-diwali-has-died-in-road-accident-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर घर लाैट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, माैके पर ही माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर घर लाैट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, माैके पर ही माैत
Sun, 08 Nov 2026 11:12 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 08 Nov 2026 11:12 AM IST
सार
दिवाली पर घर लाैट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। युवक की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव में दिवाली पर दिल्ली से अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
हादसा थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम नगला पाठ के निकट जीटी रोड पर हुआ। अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुर निवासी 25 वर्षीय सिद्धांत पुत्र मोहरपाल सिंह के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।