फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man died after being hit by unknown vehicle in Kishani in Mainpuri

भयानक हादसा: ड्यूटी पर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने राैंदा, पेट के ऊपर से निकल गया पहिया; अस्पताल में माैत

Sun, 04 Oct 2026 01:20 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sun, 04 Oct 2026 01:20 PM IST
सार

मैनपुरी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। ड्यूटी पर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। वाहन का पहिया युवक के पेट के ऊपर से निकल गया। अस्पताल में इलाज के दाैरान युवक की माैत हो गई। 

विज्ञापन
young man died after being hit by unknown vehicle in Kishani in Mainpuri
युवक का फाइल फोटोे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी में बाइक एजेंसी पर ड्यूटी करने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


ग्वालियर-बरेली हाईवे पर गांव नगला काशी निवासी श्याम (24) पुत्र अंगद सिंह नगर की एक बाइक एजेंसी पर मैकेनिक का कार्य करते थे। सुबह करीब 10 बजे युवक ड्यूटी करने जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर तहसील के सामने आया, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन का टायर उसके पेट के ऊपर से निकल गया। चालक वाहन लेकर नवीन मंडी की तरफ भाग गया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सक ने श्याम की हालत नाजुक देखते हुए सैफई रैफर कर दिया। इलाज के दौरान दो घंटे बाद दोपहर 12 बजे श्याम की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक श्याम अपने माता पिता के दो पुत्र और दो पुत्रियों में सबसे बड़ा था। घर की जिम्मेदारी उसके ऊपर थी। थाना प्रभारी गगन गौड़ ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। पोस्टमार्टम की प्रकिया सैफई से हो रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed