{"_id":"68f8c1358dadc0bc40074199","slug":"woman-steals-gold-chain-from-jewellery-shop-video-viral-2025-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सराफा की दुकान में महिला ने दिखाई हाथ की सफाई...पार की सोने की चेन, व्यापारी के उड़े होश; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सराफा की दुकान में महिला ने दिखाई हाथ की सफाई...पार की सोने की चेन, व्यापारी के उड़े होश; देखें वीडियो
Wed, 22 Oct 2025 05:04 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 22 Oct 2025 05:04 PM IST
सार
पुरुष साथी के साथ ग्राहक बनकर पहुंची महिला ने सराफा की दुकान से सोने की चेन पार कर दी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर व्यापारी को घटना की जानकारी हुई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सराफा की दुकान से पार की सोने की चेन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के सदर बाजार सुनार गली स्थित एक सराफ की दुकान पर मंगलवार को खरीदार बनकर पहुंची महिला अपने पुरुष साथी के सहयोग से सोने की चेन चोरी कर ले गई। वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी सुभाष चंद्र सोलंकी की सदर बाजार सुनार गली में सराफा की दुकान है। मंगलवार को दुकान पर एक महिला और पुरुष दुकान पर आए। उन्होंने सोने की चेन दिखाने के लिए कहा, जब वह चेन दिखा रहे थे।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी सुभाष चंद्र सोलंकी की सदर बाजार सुनार गली में सराफा की दुकान है। मंगलवार को दुकान पर एक महिला और पुरुष दुकान पर आए। उन्होंने सोने की चेन दिखाने के लिए कहा, जब वह चेन दिखा रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
इस बीच महिला ने हाथ की सफाई दिखाते हुए एक सोने की चेन चोरी कर अपने साथी को पकड़ा दी और कुछ देर बाद कोई भी चेन पसंद नहीं आने की बात कह कर दुकान से चली गई। शक होने पर सराफा व्यापारी ने सीसीटीवी देखे तो होश उड़ गए।
विज्ञापन
चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी, सराफा व्यापारी ने खरीदार बनकर आई महिला और साथी की काफी तलाश की, मगर कहीं भी पता नहीं लग सका। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-UP: मथुरा रेल हादसे पर नया अपडेट...दिल्ली रूट पर सफर हुआ मुश्किल, चार में से तीन ट्रैक पूरी तरह बाधित
ये भी पढ़ें-UP: मथुरा रेल हादसे पर नया अपडेट...दिल्ली रूट पर सफर हुआ मुश्किल, चार में से तीन ट्रैक पूरी तरह बाधित
