{"_id":"6a0f477542686206c40bcc53","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-159817-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला अग्रवाल निवासी एक 23 वर्षीय महिला की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था, कोतवाली पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी धर्मेंद्र राठौर घरों में रंगाई पुताई का काम करता है, एक साल पहले वह काम करने के लिए गया था। वहां रहने के दौरान दिल्ली की रहने वाली 23 वर्षीय पूनम से प्रेम संबंध हो गए थे। बात घरवालों को पता चली तो दोनों ने परिजन को मना लिया, जिसके बाद दोनों शादी कर मैनपुरी स्थित अपने घर आ गए थे। बुधवार रात करीब 9:45 बजे पूनम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पति धर्मेंद्र जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पता चला कि पूनम का शव दुपट्टे के फंदे से घर के कमरे में लटका मिला था। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।