फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Worker dies of electrocution

Mainpuri News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Thu, 10 Sep 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Worker dies of electrocution
मैनपुरी। मोहल्ला खरगजीत नगर में बृहस्पतिवार दोपहर एक मकान में पुताई का काम कर रहे 26 वर्षीय मजदूर करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कैथ निवासी आशीष कुमार (26) मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह अन्य मजदूर साथियों के साथ बृहस्पतिवार को खरगजीत नगर स्थित एक मकान में पुताई और पुट्टी का काम करने गया था। दोपहर के समय आशीष दीवार पर पुट्टी लगा रहा था, तभी बिजली की केबल के कटे हिस्से में उनका हाथ छू गया। करंट की चपेट में आकर वह अचेत होकर गिर गया। साथी मजदूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की सूचना के अनुसार युवक की मृत्यु करंट लगने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed