फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman died due to snake bite while sleeping in Mainpuri

UP: चार साल के बेटे साथ बेड पर सो रही थी मां, अचानक मौत ने मारा झपट्टा; फिर कभी न जगी...बच्चा बिल्कुल सुरक्षित

Sun, 05 Nov 2023 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 06:45 PM IST
सार

मैनपुरी में एक महिला रात में अपने चार साल के बेटे साथ बेड पर सो रही थी। घर में घुसे सांप ने उसे काट लिया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता या कोई इलाज किया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं बच्चा बिल्कुल सुरक्षित है। 

विज्ञापन
Woman died due to snake bite while sleeping in Mainpuri
सांप डसने से महिला की मौत (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात घर में सो रही एक महिला को सांप ने काट लिया। जानकारी होने के बाद आनन फानन परिजन फिरोजाबाद ले गए। वहां महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


घटना घिरोर थाना क्षेत्र के गांव बड़ाहार की है। गांव निवासी प्रेम कुमार की पत्नी शिवानी (26) शनिवार की रात चार वर्षीय पुत्र गुरुदेव के साथ बेड पर सो रहीं थीं। तभी घर में घुसे एक सांप ने महिला की उंगली में काट लिया। दर्द होने पर महिला जाग गई। पहले तो महिला ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन अचानक नजर सांप पर पड़ गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 'ऐसा नहीं हो सकता': सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, हकीकत सामने आई... तो एक पल में टूट गए सपने
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन आ गए। आनन फानन में परिजन शिवानी को इलाज के लिए फिरोजाबाद ले गए। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। महिला के शव को परिजन देर रात गांव लेकर पहुंचे। रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ेंः- रील ने ले ली जान: चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा किशोर, संतुलन खोकर गिरा; ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर और रोटावेटर

औंछा थाना क्षेत्र के गांव ईकरी निवासी रामपाल सिंह चौहान की मोना देवी रविवार को अपने घर पर पुआल को एकत्रित कर रही थीं कि उन्हें सर्प ने काट लिया। परिजनों ने सर्प को मौके पर ही मार दिया और मृत सर्प के साथ मोना देवी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के बाद मोना देवी की हालत में सुधार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed