फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Joy spread with the birth of Shri Ram; chants of 'Jai' resounded.

Mainpuri News: श्रीराम जन्म के साथ छाईं खुशियां, गूंजे जयकारे

Sat, 10 Oct 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 10 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Joy spread with the birth of Shri Ram; chants of 'Jai' resounded.
फोटो 41 शहर के रामलीला कार्यक्रम में मंचन करते कलाकार। संवाद
मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आगरा रोड स्थित मैदान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार देर शाम मंच पर श्रीराम जन्म, बाल लीला, विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध की लीलाओं का मंचन किया गया। भगवान श्रीरामचंद्र जी का जन्म होते ही मैदान जयकारों से गूंज उठा।श्री कृष्णानंद रामलीला-रासलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर राक्षसी ताड़का के वध तक की कथा का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला में दिखाया गया कि अयोध्या में राजा दशरथ के घर भगवान श्रीराम के साथ लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म होता है। चारों राजकुमारों के जन्म से अयोध्या में खुशियां छा जाती हैं। उनके बड़े होने के साथ ही बाल लीलाओं को देखकर अयोध्यावासी आनंदित होते हैं।किशोर अवस्था में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के पहुंचने पर ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में पहुंचते हैं। वे अपने धार्मिक अनुष्ठानों को राक्षसों से बचाने के लिए राम और लक्ष्मण को साथ ले जाने की मांग करते हैं। गुरु वशिष्ठ के समझाने पर राजा दशरथ दोनों राजकुमारों को विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं। आश्रम जाते समय भगवान श्रीराम ताड़का राक्षसी का वध कर ऋषियों को भय से मुक्ति दिलाते हैं।इससे पहले कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मंत्री सुरेश चंद्र बंसल बीनू, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू और नरेंद्र राठौर ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर किया। इस दौरान अजय गुप्ता, ओमकुमार चौहान, मनोज चौहान, बाबा नरेंद्र सिंह राठौर, राजू चौहान, कुलदीप सिंह, वंश तिवारी, रवि श्रीवास्तव, उदय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed