{"_id":"66e81fec791a9f07d00c7a5a","slug":"woman-complained-to-sp-in-mainpuri-said-police-trying-to-implicate-her-husband-in-false-case-2024-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: महिला बोली-पति को झूठे मामले में फंसाना चाह रही पुलिस, परिवार को कर रही परेशान; एसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: महिला बोली-पति को झूठे मामले में फंसाना चाह रही पुलिस, परिवार को कर रही परेशान; एसपी से शिकायत
Mon, 16 Sep 2024 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:54 PM IST
सार
मैनपुरी में महिला ने एसपी से शिकायत की। कहा कि पुलिस पति को झूठे मामले में फंसाना चाह रही है। परिवार के लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला ने भोगांव पुलिस पर पति को झूठे मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में शिकायत दी। आरोप लगाया कि प्रभारी जान बूझ कर परेशान कर रहे हैं। विपक्षी को उनके खिलाफ धरने पर बैठा दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष पति को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
मामला भोगांव थाना क्षेत्र के मुरली नगर की है। यहां की निवासी गीता देवी ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत दी। बताया कि पड़ोसी हेमसिंह निवासी हरगनपुर की 25 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। जिसमें शक के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसमें मृतक के सगे फूफा व पुत्रों का नाम आया था। उनका एक पुत्र दलवीर जेल भी भेजा गया था।
विज्ञापन
उन्होंने पूरन से एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर हेम सिंह का आधा मकान बना था। यह सब जानने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने पति बिजेंद्र कुमार को मुल्जिम बनाना चाहा। वह आईजी के समक्ष पेश हुई तो जांच कराई गई। जांच में पति निर्दोष पाए गए। इसके बाद मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक भोगांव नहीं थे। इसके बाद भी 12 सितंबर को उनके मायके जाकर भाई व परिजन को धमकाया गया।
उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। उनके पास पति के निर्दोष होने के संबंध में कुछ सबूत भी हैं। अब पुलिस ने विपक्षी को उकसा कर धरना पर बैठा दिया है। ताकि पुलिस दबाव में आकर पति के खिलाफ कार्रवाई करे। एसपी से मामले में निष्पक्ष जांच कराने व कार्रवाई की मांग की है। आरोपों को लेकर प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ का कहना है कि शिकायत करने वाली महिला आरोपी बिजेंद्र की पत्नी हैं। आरोप पूर्णत: निराधार हैं।