फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Farmers distressed over fertilizer; potato crop deals a crushing blow.

Mainpuri News: खाद के लिए किसान परेशान, आलू ने तोड़ी कमर

Mon, 14 Sep 2026 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers distressed over fertilizer; potato crop deals a crushing blow.
फोटो 27 बरनाहल के पैरारशाहपुर में ग्रामीणों से वार्ता करते विधायक करहल। स्रोत संगठन

विज्ञापन


बरनाहल। करहल विधायक तेजप्रताप यादव ने कई गांव में सोमवार को बैठक की। उन्होंने जमकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। किसानों की खाद और आलू की समस्या को उठाया।


विधायक ने पैरारशाहपुर, नगला धौकल, गुजूपुर, श्रंगानसीरपुर, नीवा, नगला सवईया, आजमपुर, कसौली, नगला जोरे, खेड़ामहान, नगला मूझ और नगला अतिराम पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार में आलू के भाव जमीन पर आ गए हैं। किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। खाद के लिए भी किसान भटक रहा है। लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि पीडीए की ताकत लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए के दम पर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, गौरव यादव, शिवकुमार शाक्य, आरएस यादव, सनी यादव, अनीश खां, विजेंद्र सिंह, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed