फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife gave poison to her husband in mainpuri

यूपी: जहर देकर कमरे में बंद कर गई पत्नी, दो बच्चों को लेकर हुई गायब; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक

Sun, 01 Nov 2026 11:11 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनुपरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनुपरी Published by: Arun Parashar Updated Sun, 01 Nov 2026 11:11 AM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में चाैंकाने वाला मामला सामने आया है। कमरे में पति तड़पता हुआ मिला, पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर गायब हो गई। परिजन ने पत्नी पर जहर देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
wife gave poison to her husband in mainpuri
अस्पताल में भर्ती पति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना में शनिवार शाम एक महिला पति को जहर देने के बाद कमरा बंद कर दो बच्चों को लेकर चली गई। कुछ देर बाद परिजन को जानकारी हुई तो आनन-फानन युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


माहल्ला चौथियाना राजा पेंटर वाली गली में निवास कर रहा शिवम दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। तीन भाइयों के साथ एक ही घर में रहता है। पत्नी से अक्सर उसका झगड़ा होता रहता है। शनिवार शाम को जब मां ने कमरे में कुंडी बाहर से बंद देखी तो घबरा कर दरवाजा खोला। अंदर देखा तो बेटा शिवम दर्द से छटपटा रहा था। पत्नी व दोनों बच्चे घर पर नहीं थे। शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने बताया कि युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है या खिलाया गया है। जिसके बाद शिवम की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। 
विज्ञापन


सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed