फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Wife became an obstacle in illicit relationship sohusband secretly fed her poison

UP: अवैध संबंध में बाधक बनी पत्नी...इसलिए पति ने किया ऐसा काम, किसी को पता भी न चले और वो भी मर जाए

Thu, 27 Mar 2025 02:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 02:35 PM IST
सार

अवैध संबंध में बाधक बन रही पत्नी को पति ने चुपके से जहर खिला दिया। हालत बिगड़ने पर विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

 

विज्ञापन
Wife became an obstacle in illicit relationship sohusband secretly fed her poison
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के मोहल्ला भरतवाल के रहने वाले एक युवक ने अपने अवैध संबंध में बाधक बन रही पत्नी से तलाक मांगा। तलाक देने से मना करने पर पत्नी को जहर खिला दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बनी है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रानीपुर के रहने वाले लालाराम ने बताया कि पुत्री शोभा की शादी 29 अप्रैल 2017 को राहुल कुमार निवासी मोहल्ला भरतवाल सदर कोतवाली के साथ की है। शादी के कुछ समय बाद राहुल के संबंध बिछवां क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से हो गए। इसके बाद से वह शोभा को आए दिन गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगा। मंगलवार की सुबह राहुल ने अपने भाई विजय और उर्मिला देवी की मौजूदगी में शोभा से तलाक देने के लिए दबाव बनाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर तलाकनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए कहने लगे। जब मना किया तो राहुल और परिजन ने शोभा को जहर खिला दिया। शोभा की छोटी बेटी ने इस बारे में लालाराम को फोन कर जानकारी दी। वह लोग बेटी की ससुराल पहुंचे और गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

दूसरी महिला के चक्कर में पति कर रहा उत्पीड़न
बेवर कस्बे के शिव नगर कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत थाना पुलिस को दी है। आरोप है कि पति दूसरी महिला से संबंध होने के चलते उत्पीड़न करता है। पति ट्रक चालक है। बच्चों के साथ आए दिन मारपीट करता है। घर खर्च देने भी नहीं दे रहा। पीड़िता का आरोप है कि पति अज्ञात महिला को भी घर में रखने को आमादा है। मना करने पर जान लेने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed